पशु मित्रों को दिया जाए निश्चित मानदेय.. पशुपालन मंत्री आवास का घेराव !

पशु मित्रों ने सरकार से निश्चित मानदेय दिए जाने की मांग की है, पशुमित्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई, तो वह पशुपालन मंत्री आवास का घेराव करेंगे | इसके लिए पशु मित्रों ने आंदोलन का बड़ा ऐलान कर दिया है |

ऑल पैरावेट पशु मित्र व मैत्री कार्य समिति अमेठी के सदस्यों ने शासन को पत्र भेजा है, जिला अध्यक्ष विशाल मौर्य ने कहा है कि उन्हें प्रति टीकाकरण के बदले ₹5 व प्रति कृत्रिम  गर्भाधान पर ₹50 की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जा रही है, सन  1995 में नियुक्ति के बाद ₹2000 प्रति माह के अनुसार उन्हें  मानदेय का भुगतान कुछ दिनों तक किया गया है, बाद में उसे भी बंद कर दिया गया है, अब वर्तमान में पशु मित्रों को चार से पांच महीने तक बकाया भुगतान अनियमित रूप से किया जा रहा है|

बीते 5 माह से जिले में पशु मित्रों को कोई बकाया भुगतान नहीं देने का आरोप लगाया है, पशु मित्रों का कहना है कि उन्हें प्रोत्साहन राशि ना दी जाए बल्कि उन्हें प्रतिमाह मानदेय का भुगतान किया जाए | मांग पत्र में लिखा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पंचायत सहायक आदि की तरह उन्हें मानदेय का भुगतान करने की जरूरत है, विभाग में खाली पड़े पद ड्रेसर पशुधन प्रसार अधिकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि में पशु मित्रों को समायोजित किया जाए | पशु मित्रों के लिए सेवा नियमावली बनाने की मांग की है |

बाजार शुक्ल के सक्रिय पशुमित्र-अंशुमान शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *