Site icon अखंड अखबार

पशु मित्रों ने मांगा नियमित मानदेय, समायोजन की भी उठाई मांग !

पशुपालन विभाग में कार्यरत पशु मित्र वी मैत्रियों ने बृहस्पतिवार को नियमित मानदेय और समायोजन करने के लिए पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया | प्रदर्शन कर रहे पशु मित्रों को पुलिस ने जबरन बस से इको गार्डन रवाना कर दिया, जो पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ के बैनर तले पशु मित्र बड़ी संख्या में सुबह हजरतगंज गौतम पल्ली स्थित पशुधन विकास मंत्री के आवास के पास एकत्र हुए थे |

पशु मित्र कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित पांडे ने बताया कि पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान टीकाकरण बधियाकरण एवं पशु गणना एवं प्राथमिक उपचार और गौशाला में पशु मित्र नियमित तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं | इसके बदले सरकार की ओर से कोई नियमित मानदेय नहीं दिया जाता है, उन्होंने बताया कि पशु मित्रों को प्रति टीका ₹5 और प्रति कृत्रिम गर्भाधान पर ₹50 भारत सरकार की और से प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है, बीते 5 माह से इसका भी भुगतान नहीं हुआ है |

Exit mobile version