सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या क्यों की, इसके पीछे एक जटिल प्रेम और धोखे की कहानी सामने आई है | राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी | और वो हनीमून के लिए मेघायल गए थे | 23 मई को उनकी जोड़ी शिलांग के पास नोंगरीट गाँव में एक होमस्टे से चेक-आउट करने के बाद लापता हो गई | 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला, जबकि सोनम रघुवंशी की तलाश लगातार जारी रही |
पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी का एक अन्य व्यक्ति, राज कुशवाहा, से प्रेम संबंध था | सोनम और राज ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची | राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने सोनम को भी हत्या की साजिश में शामिल पाया है | यह मामला एक सुनियोजित हत्या का प्रतीक बन गया है जिसमे व्यक्तिगत संबंधों ने खौफनाक मोड़ लिया |
सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की प्रेम से हत्या तक का सफर
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी | शादी के बाद दोनों ( राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी ) ने हनीमून के लिए मेघालय की यात्रा की | 20 मई को वो दोनों शिलांग पहुंचे और 22 मई को चेरापुंजी के नोन्गरीयात गाँव में स्थित डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने गए | 23 मई को दोनों ने होमस्टे से चेक-आउट किया, लेकिन उसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हुआ | अगले दिन, उनका किराये पर लिया गया स्कूटर शिलांग-सोहरा रोड पर एक ढाबे के पास छूटा हुआ पाया गया | इस घटना के बाद, उनके परिवार वालों ने उन्हे लापता मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कारवाई |
राजा रघुवंशी की हत्या का खुलासा
2 जून 2025 को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने सोहरा के वाई सॉडोंग जलप्रपात के पास एक गहरी खाई में राजा का शव बरामद किया | शव की पहचान उनके भाई ने की, जो एक टैटू के आधार पर की गई | इस घटना के बाद, मेघालय पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया और मामले की जांच शुरू कर दी |
जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या की साजिश खुद रची थी | उनका आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर तीन ठेकेदारों को राजा की हत्या के लिए सुपारी दी थी | राज कुशवाहा सोनम के भाई की कंपनी में काम करता था | पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है | जबकि एक अन्य आरोपी फरार है |
एक फोन कॉल से खुला राज
सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी एक ढाबे से किए गए फोन कॉल के बाद संभव हो पाई | इस कॉल ने पुलिस को सोनम के ठिकाने का पता लगाने में मदद की | उसे यानि सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया, और मेघालय लाया गया | इस घटना ने यह साबित कर दिए कि एक छोटी सी जानकारी भी बड़े अपराधों का पर्दाफाश कर सकती है |
राजा रघुवंशी के परिवार की प्रतिक्रिया
राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने इस विश्वासघात और हत्या के लिए कड़ी सजा की मांग की है | राजा की माँ ने कहा – सोनम अपने पति के जान की दुश्मन है |

