Site icon अखंड अखबार

Waqf Act: ‘BJP के कुछ सांसद वक्फ कानून पर हमारे समर्थन में…’, पटना की रैली में ताकत दिखाएगा मुस्लिम समुदाय

पटना: बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में संशोधित वक्फ कानून के खिलाफ कई विरोध सभाएं आयोजित करने के बाद, देश के प्रमुख मुस्लिम संगठनों में से एक इमारत-ए-शरिया, इस विवाद को लेकर भाजपा नीत केंद्र पर दबाव बनाए रखने के लिए रविवार को पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया। पटना स्थित इमारत-ए-शरिया ने वक्फ संशोधन विधेयक को खारिज करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। यह विधेयक अप्रैल में संसद द्वारा पारित किया गया था। मई में, वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई के बाद, सर्वोच्च न्यायालय ने अंतरिम निर्देशों की प्रार्थना पर अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

गांधी मैदान में रैली

रैली तो अपनी जगह है। उससे पूर्व इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में इमारत-ए-शरिया के प्रमुख फैसल रहमानी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। ये खुलासा ऐसा है कि बिहार की सियासत में हलचल मचा सकता है। बिहार एनडीए के अलावा पार्टी के अन्य नेताओं को इस खुलासे पर हैरानी होगी। उन्होंने बातचीत में कहा कि हालांकि हम शुरू से ही कठोर वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं, लेकिन हम केंद्र पर दबाव बनाए रखना चाहते हैं। हम लोगों के बीच जागरूकता पैदा कर रहे हैं कि केंद्र के वक्फ संशोधन संविधान के कई प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के खिलाफ हैं। यह हमारे पूजा स्थलों और विरासत की इमारतों को छीनने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है।

केंद्र पर दबाव

उन्होंने ये भी कहा कि हम 1995 के वक्फ कानून को स्वीकार करते हैं। इसमें किए गए संशोधनों के अनुसार, कोई हिंदुओं को किसी अच्छे उद्देश्य के लिए अपनी जमीन दान करने से कैसे रोक सकता है? हमारे रिकॉर्ड बताते हैं कि वक्फ की जमीन पर हजारों शैक्षणिक, चिकित्सा और सामाजिक संगठन और संस्थान चल रहे हैं, जिनमें से कुछ में मुसलमानों की तुलना में हिंदू लाभार्थी अधिक हैं। उदाहरण के लिए पटना में मौलाना मज़हरुल हक़ विश्वविद्यालय को लें, जिसके बी.एड पाठ्यक्रमों में 88% हिंदू छात्र हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने वक्फ विधेयक के खिलाफ हमारे 300 से अधिक अभ्यावेदनों को सरसरी तौर पर खारिज कर दिया – हम उनके संशोधित वक्फ कानून को भी खारिज कर रहे हैं।

Exit mobile version