Site icon अखंड अखबार

शहीद वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह की शौर्य गाथा से गूँज उठा इलाका

अयोध्या!
1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में कुमाऊं रेजिमेंट जवान शहीद हवलदार देवी प्रकाश सिंह की श्रद्धांजलि बड़ागांव रेलवे स्टेशन पर धूमधाम से मनाई गई।

आयोजन में रहीमपुर बदौली निवासी हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी की पत्नी वीरनारी फूलपती देवी व चेयरमैंन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू समेत काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। पुण्यतिथि का आयोजन भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गौड़ द्वारा किया गया!

कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता गनेश्वर चौहान ने शहीद के शौर्य गाथा पर जमकर प्रकाश डाला,तथा भारतीय जवानो को ही देश का असली हीरो बताया, शहीद के सम्मान पर सरकार का आ

भार भी जता

या तथा अपने सम्बोधन में गनेश्वर चौहान ने सेना व शहादत पर राजनीति करने वाली राजनितिक पार्टियों व नेताओं को भी जमकर खरी खोटी सुनाया,

इस अवसर पर चेयर मैंन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी ने भारत माता की रक्षा के लिए 1 सितंबर 1965 को अपने प्राणों की आहुति दी थी उन्होंने कहा कि देश के इस वीर सपूत के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए ।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भानु प्रताप सिंह,अंकुर सिंह,संतोष सिंह, पत्रकार धर्मपाल सिंह, बड़ागांव रेलवे स्टेशन मास्टर उमेश कुमार शर्मा के अलावा भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान,महामंत्री विनोद सिंह,महिला महामंत्री कुसुम सिंह,बलराम पाठक, नन्द कुमार सिंह,वीर सिंह,सच्चिदानंद तिवारी,मनीष तिवारी बंटी, सत्यनाम सिंह,कमलेश सिंह, डा विजय बहादुर सिंह, रमलल्ला सिंह, लल्लू सेन,रामकुमार यादव, राम सहाय यादव,भागूराम चौहान,महेश पांडेय,संतोष शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष, वेद प्रकाश गुप्ता, राकेश मिश्रा, देश राज यादव,शिव गुलाम तिवारी,किशन दत्त मिश्रा, पूर्व प्रधान शिव बक्श सिंह पिंटू, विश्राम मौर्य,राज करन मौर्य,रणविजय सिंह,हरि कुमार पांडेय,जगदीश गोस्वामी, नन्द किशोर गोस्वामी,करिया गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह, गुड़िया,विजयवती, कमल कुमारी,शिवानी,खुशबू,आकांक्षा,अंजलि,धुरिया,कांती आदि समेत सैकड़ो की संख्या में काफ़ी लोगों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के आयोजक भाजपा पश्चिमी पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गौड़ ने सभी लोगो का आभार जताया ।

Exit mobile version