सोनम रघुवंशी ने इंदौर में रची थी राजा रघुवंशी की हत्या और फरारी की साजिश- हुआ बड़ा खुलासा !

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी ने 11 मई 2025 को विवाह किया था और 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए थे | 23 मई को ट्रेकिंग के दौरान सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची | राजा रघुवंशी को वाटरफॉल के पास ले जाकर सुपारी किलर्स के जरिए उसकी हत्या करवा दी, और शव को खाई में फेंकवा दिया | 2 जून को राजा रघुवंशी का शव खाई में मिला | जिसके बाद पुलिस ने सोनम रघुवंशी की भूमिका का पता लगाया | 9 जून को सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अपने आप को सरेंडर कर दिया | पुलिस जांच में यह भी सामने आय कि सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाहा पहले से था, और शादी सोनम रघुवंशी की मर्जी के खिलाफ हुई थी | राज कुशवाहा ने 20 लाख रुपये में तीन हत्यारों को सुपारी दी थी | राजा रघुवंशी की हत्या के दौरान सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा से बार-बार फोन पर संपर्क कर रही थी |

पुलिस की कार्यवाई और जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस जांच में यह पाया गया कि हत्या की साजिश पहले से सुनियोजित थी, और सोनम रघुवंशी की फरारी भी पहले से तय थी | हत्या के समय सोनम रघुवंशी घटनास्थल पर मौजूद थी और और उसके सामने राजा रघुवंशी की हत्या हुई और वह मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रही थी | पुलिस अब भी मोबाईल और अन्य सबूतों की तलाश में जुटी है |

सूत्रों के अनुसार सोनम रघुवंशी ने इंदौर में राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी यह मामला एक सनसनीखेज हनीमून मर्डर केस के रूप में सामने आया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *