Site icon अखंड अखबार

इजराइल हमले में अब तक ईरान का कितना हुआ नुकसान- इजराइल ने दिखा दिए सारे सबूत !

इजराइल द्वारा 13 जून को किए गए हमले मे ईरान को भारी नुकसान हुआ है | इस हमले को ” ऑपरेशन राइजिंग लायन ” कहा गया ,जिसमे 200 से अधिक इजरायली विमानों और ड्रोन ने ईरान के 100 से अधिक सैन्य और परमाणु स्थलों को निशाना बनाया | इसमे तेहरान ,तबरीज, इस्फहान, कुर्मानशाह और नतांज जैसे महत्वपूर्ण स्थान शामिल है |

प्रमुख नुकसान

1. सैन्य और नेतृत्व   

. ईरानी सशस्त्र बालों के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी ,इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गॉर्ड कोर्प्स (IRGC) के प्रमुख होसैन सलामी ,और जनरल घोलाम अली राशिद की मौत हो गई |

. ईरान के शीर्ष नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई के करीबी सलाहकार अली शमखानी भी घायल हुए है |

. ईरान के छः प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों की भी मौत की पुष्टि हुई है |

2. परमाणु और सैन्य ढांचे को नुकसान 

. नतांज में स्थित यूरेनियम संवर्धन सुविधा को गंभीर नुकसान हुआ |

. इस्फहान में एक प्रमुख मिसाइल और एयर डिफेंस बेस को निशाना बनाया गया है |

. कुर्मानशाह में भूमिगत मिसाइल बेस पर बड़े पैमाने पर आग लगने की घटनाएं हुई |

. तेहरान में उच्च सुरक्षा वाले आवासीय परिसर, जहां वरिष्ठ सैन्य अधिकारी रहते थे, उसे भी निशाना बनाया गया |

3. आर्थिक और बुनियादी ढांचे को नुकसान 

. तबरीज में सबाशी रडार सुविधा और पिरानशहर सैन्य गार्जन को महत्वपूर्ण संरचनात्मक क्षति हुई है |

. शाहीद राजा पोर्ट में विस्फोट के कारण ईरान का सबसे बड़ा समुद्री व्यापार केंद्र बंद हो गया, जिससे आयात-निर्यात गतिविधियां प्रभावित हुई है |

ईरान की प्रतिक्रिया और अंतराष्ट्रीय प्रभाव 

ईरान ने इस हमले को “युद्ध की घोषणा” (Declaration Of War)  करार दिया और प्रतिशोध की धमकी भी दी |

ईरान ने इजराइल पर 100 से ज्यादा ड्रोन हमले किया, जिन्हे इजराइली बलों ने नाकाम कर दिया |

Exit mobile version