चंद्रशेखर आजाद (भीम आर्मी की वह नगीना सांसद) ने आखिरकार रोहिणी घावरी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया कि वह इस मामले को कोर्ट में ले जाना चाहते हैं | उन्होंने कहा यह मामला महिला के सम्मान से जुड़ा है |मुझे पता चला कि वह (रोहिणी) कोर्ट जा रही हैं, तो मैं भी कोर्ट में ही इसका जवाब दूंगा |

रोहिणी घावरी ने लगाया गंभीर आरोप
पीएचडी स्कॉलर रोहिणी ने दावा किया कि चंद्रशेखर ने उनका और अन्य लड़कियों का शोषण किया उन्होंने कहा कि वह चुनाव तक चुप रही ताकि किसी को नुकसान न हो लेकिन अब उन्होंने FIR दर्ज करने और कोर्ट जाने का ऐलान किया है | उन्होंने कहा मुझे जान का खतरा भी है |

चंद्रशेखर आजाद क्या है रुख
चंद्रशेखर ने कहा कि किसी भी आरोप का सोशल मीडिया या चैनलों पर जवाब देने के बजाय कानूनी माध्यम अपनाने का निर्णय लिया है | चंद्रशेखर ने कहा कि मैं कोर्ट में इसका जवाब दूंगा |

चंद्रशेखर आजाद और रोहिणी घावरी मामले में अब क्या होगा
रोहिणी हाल ही में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया में है, जो कानूनी तौर पर आगे बढ़ेगा | चंद्रशेखर इस मामले में अदालत में ही अपना पक्ष रखेंगे |

चंद्रशेखर आजाद और रोहिणी घावरी मामले में निष्कर्ष
चंद्रशेखर आजाद ने इस संवेदनशील मामले में सार्वजनिक बहस से दूरी बनाते हुए कानूनी रास्ता चुना है, अगले कदम के रूप में अब फिर पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होगी अदालत में दोनों पक्ष अपनी बात पेश करेंगे

FIR की स्थिति और अगली सुनवाई की तारीख
चंद्रशेखर रोहिणी मामले में फिलहाल कोई FIR दर्ज हुई है या नहीं, उसके बारे में आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक रूप से नहीं मिली है, रोहिणी घावरी ने FIR दर्ज करने का ऐलान जरूर किया है, लेकिन पुलिस द्वारा FIR कब दर्ज हुई, किस धारा में है, और मॉनिटरिंग कहां तक पहुंची- इस पर अभी तक कोई मीडिया रिपोर्ट या आधिकारिक बयान नहीं आया है |
कुछ रिपोर्ट्स में कहा तो गया है रोहिणी घावरी FIR दर्ज करने जा रही हैं, लेकिन अभी तक FIR का रजिस्ट्रेशन नंबर तारीख या डिस्पैच सामने नहीं आया है चंद्रशेखर आजाद ने कहा है मुझे पता चला कि वह रोहिणी घावरी कोर्ट जा रही हैं इससे संकेत मिलता है कि मामला अभी पुलिस और कोर्ट की प्रक्रिया शुरू होने के शुरुआती चरण में है |