प्रेस विज्ञप्ति…
आज गौरीगंज के मुसाफिरखाना के मंगलमय डिग्री कालेज में “संविधान बचाओ” अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी श्री दीपक सिंह शामिल हुए, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक सिंह जी ने कहा कि हमारा संविधान सर्वोच्च मानवीय मूल्यों, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक आदर्शों, कर्तव्यों व अधिकारों की पावन अभिव्यक्ति है। जो आज भाजपा के लोग इसको खत्म कर रहे है
इस अवसर पर संविधान को बचाने, उसकी मूल आत्मा – समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय—की रक्षा करने का संकल्प दोहराया गया।
संविधान की शक्ति को रेखांकित करते हुए, उसकी रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प लिया गया। साथ ही कांग्रेस के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के मूल सिद्धांतों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान भी किया गया।
इस मौके पर प्रभारी फरहान वारसी, विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह,शाहगढ ब्लाक प्रमुख सदा शिव यादव, ब्लाक अध्यक्ष मुसाफिरखाना राजूओझा, गौरीगंज ब्लाक अध्यक्ष अवनीश मिश्र शाहगढ़ ब्लाक अध्यक्ष मनोज कश्यप, जामो ब्लाक अध्यक्ष राम मनोहर पासी NSUI जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

