मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली रोहिणी घावरी, जो वर्तमान मे स्विट्ज़रलैंड मे पीएचडी कर रही है , ने भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण पर गंभीर आरोप लगाए है | रोहिणी का कहना है कि रावण ने अपनी शादी छुपाकर कई मासूम लड़कियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया है | उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है , जिसमे रावण वीडियो कॉल पर रपटे हुए दिखाई दे रहे है | रोहणी का दावा है कि रावण ने उन्हे झूठे आँसू दिखाकर विश्वास मे लिया और बाद मे धोखा दिया | उन्होंने यह भी कहा कि अगर रावण की शादी का सच पहले पता चलता ,तो कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद होने से बच सकती थी |

रोहिणी ने यह भी आरोप लगाया कि रावण ने अपनी शादी को छुपाकर कई लड़कियों के साथ रिश्ते बनाए और उनका शोषण किया| उन्होंने रावण को एक धोखेबाज और षड्यंत्रकारी व्यक्ति करार दिया और कहा कि वह कभी भी दलित समाज का सच्चा नेता नहीं बन सकता |

रोहिणी घावरी ने 2019 मे मध्यप्रदेश सरकार से एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त की थी और वह संयुक्त राष्ट्र मे भारत के प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है | उन्होंने जेनेवा मे हुए एक सम्मेलन मे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओबीसी समुदाय से संबंधित मुद्दों पर भी अपने विचार व्यक्त किए थे |