आजादी के पर्व पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री राम लखन जी के शौर्य और पराक्रम की गाथाओं से गूंज उठा गांव

15 अगस्त के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुपुत्र को किया गया सम्मानित!
दर्शन नगर अयोध्या
रामदत्त पुर अटरावा में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम लखन चौहान की प्रतिमा पर रतीराम चौहान प्रतिनिधि दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री कारागार शासन उत्तर प्रदेश द्वारा माल्यार्पण करके झंडा रोहण किया गया, मंच का संचालन गनेश्वर चौहान (एडवोकेट) ने किया,मुख्य अतिथि रतीराम चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय राम लखन चौहान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जैसे वीर सेनानी की वजह से ही हमारा देश वर्ष 1947 में आजाद हुआ उनके त्याग बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता, कार्यक्रम के आयोजक जग प्रसाद चौहान ने अपने पिता स्वर्गीय श्री राम लखन चौहान के जीवन परिचय पर उनके त्याग और संघर्ष पर प्रकाश डाला, मुख्य अतिथि रतीराम चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला जज आदित्य प्रसाद चौहान, पूर्व सूबेदार फूलचंद चौहान,मेजर बद्रीनाथ चौहान,पूर्व कानून गो किशोरी लाल चौहान, जय सिंह चौहान, न्यूज़ प्रोड्यूसर रंजीत चौहान,इंद्रपति चौहान (एडवोकेट), प्रधान उदल यादव,रामपाल,राम सुख,साधु शरण चौहान, त्रिलोकी चौहान एंव दिनेश चौहान आदि ने अपने-अपने विचार रखते हुए संबोधन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *