विशाल यादव बने अमेठी समाजवादी पार्टी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी। जिला अध्यक्ष श्री रामउदित यादव ने किया सम्मानित

अमेठी जिले के शुकुल बाजार क्षेत्र के रहने वाले विशाल यादव को समाजवादी पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। विशाल यादव कई सालों से सोशल मीडिया पर एक्टिव है । सोशल मीडिया पर उनके 8-10 लाख तक फॉलोवर्स है। उनके कंटेंट को लाखों करोड़ों लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते है

विशाल यादव ने साल 2022 से इंडिया गठबंधन, हाशिए पर रहने वाले समाज, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यको की आवाज उठाते रहे। समाजवादी पार्टी ने विशाल यादव की लगन और मेहनत को देखा। इसीलिए उन्हें जिला सोशल मीडिया प्रभारी पद देकर यादव जी का सम्मान किया। विशाल यादव ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके कहा -.. समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे और 2027 में श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है । विशाल यादव ने यह भी कहा कि – समाज के साथ अन्याय की लड़ाई समाजवादी लोग पूरी ताकत से लड़ेंगे। विशाल यादव ने यह भी कहा – राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव,जिला अध्यक्ष श्री रामउदित यादव ने हमें जिला मीडिया प्रभारी बनाकर कहीं ना कहीं एक सामाजिक सक्रिय कार्यकर्ता का सम्मान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *